मटोखर दह में चेक डैम्प बनाने को तीन सदस्यीय स्थल निर्धारण कमिटी गठित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गत 28 दिसम्बर को सदर प्रखंड के मटोखर यात्रा सम्पन्न होने के बाद लघु सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा के द्वारा डीएम के साथ भर्मण के दौरान मटोखर दह में उपलब्ध जल स्रोतों में चेक डैम्प बनाने का एक प्रस्ताव मांगा गया है। इसके आलोक में डीएम इनायत खान ने तीन सदस्यीय स्थल निर्धारण कमिटी गठित कर कमिटी से स्थलीय जांच कर स्थल निर्धारण का एक प्रस्ताव अगले 2 जनवरी तक मांगा है। ताकि मटोखर में चेक डैम्प का निर्माण प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा सके। डीएम ने तीन सदस्यीय कमिटी में लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता , सीओ सदर अंचल शेखपुरा और प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा शेखपुरा प्रखण्ड को शामिल किया है। उधर एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर तीन दिनों के अंदर मटोखर के समीप के विभिन्न जल स्रोतों जैसे आहार , तालाब , पैन की उड़ाही हेतु एक कार्ययोजना /प्राकलन बनाकर जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ताकि उन जल स्रोतों की उड़ाही तुंरत करवाई जा सके।