मकान के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए 2 साल से लगा रहे बिजली विभाग का चक्कर नहीं मिला अभी तक न्याय

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) नगर पंचायत क्षेत्र के रामदासी गांव निवासी गुरदयाल यादव का पुत्र बालेश्वर यादव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मकान के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं किए जाने से मकान निर्माण में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।अभी तक मकान के ऊपर रहे हाई वोल्टेज तार से दो बार बिजली का करंट गृह स्वामियों को लग चुका है एवं जब भी मकान के ऊपर ढलाई करने के लिए कोई भी मजदूर व राज मिस्त्री जाते हैं तो वह बिजली करंट का शिकार हो जाते हैं।जिससे कोई भी मजदूर व राज मिस्त्री उक्त मकान में काम करने के लिए नहीं आते हैं।जिससे मकान का निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।जबकि गृह स्वामी ने बताया की काफी मेहनत मजदूरी कर उक्त भूमि को खरीदे थे।लेकिन उसके ऊपर से सरकार के द्वारा बिजली का तार ले जाया गया है।जिससे मकान निर्माण करने में काफी कठिनाई हो रहा है और सभी परिवार इस बरसात के मौसम में बेघर रहने को मजबूर है।