भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने रजौली वासियों की उड़ाई नींद

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी में बिजली कटौती की समस्य का सामना करना पड़ रहा है।रजौली में बिजली की व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है और बत्ती गुल होने पर लोग परेशान हो रहे हैं।इस कारण लोगों को घंटो बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है।लाइट जाने पर लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।लोगों द्वारा कई बार कॉल करने के बाद भी कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर से फॉल्ट आदि को दुरुस्त करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।शनिवार कि अहले सुबह को 3 बजे बजे फॉल्ट के कारण की बिजली गुल हो गई थी।उपभोक्ताओं द्वारा लगातार बिजली विभाग के शिकायत नंबर पर कॉल किया गया।लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला।

दर्जन भर से अधिक ट्रांसफॉर्मर पर सर्वाधिक लोड

रजौली में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफॉर्मर ओवर लोड होकर हांफ रहे हैं।कोई ओवर लोड से हीट हो रहे हैं।इस कारण में अघोषित कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है।दिन-रात कट रही बिजली सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर पांच से छह घंटे बिजली काटी जा रही है।जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ता है,वैसे-वैसे पावर कट की समस्या शुरू हो जाती है।दिन हो या रात बिजली कट हो रही है।

बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज बाधित 

बिजली नहीं रहने से घरेलू काम- काज पूरी तरह बाधित हो गया है।वहीं व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दरअसल तापमान में हर दिन चढ़ाव हो रहा है।गर्मी बढ़ते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट-आफ शुरू हो गया है।

बिजली कटने की कोई समय-सीमा नहीं

बिजली काटने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।शहरी या ग्रामीण इलाकों में बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।इससे उपभोक्ता परेशान हैं। विद्यार्थियों को भी बिजली की आंख मिचौली के कारण पठन-पाठन में दिक्कत हो रही है।एक सप्ताह से रजौली शहर से गांव तक बिजली की आंख मिचौली का खेल पिछले कई दिनों से चल रहा है।उपभोक्ता को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में भी बिना सूचना लोड-शेडिंग के नाम पर आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है।