बिहार में हुए कार्यों का अनुशरण देश की अन्य सरकार कर रही है:- श्रवण कुमार

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ प्रखंड के वियावानी गांव में 73 लाख की राशि से निर्मित एनएच 31 से बीड़ी मजदूर श्रमिक अस्पताल पथ 2.20 कि मी लम्बी सडक निर्माण कार्य का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री स्थानीय विधायक श्रवण कुमार के द्वारा किया गया! इस अवसर पर मंत्री कुमार ने कहा कि सुबह में विकास की गंगा बह रही है सड़कों का जाल बिछ रहा है जिससे आवागमन की सुविधा लोगों को सरकार के माध्यम से मुहैया कराई जा रही है सड़कों के निर्माण से हर वर्गों के लोगों को इसका लाभ मिलता रहा है चाहे वह किसान वर्ग मजदूर वर्ग हो! बिना सड़क के किसी भी गांव को स्मार्ट नहीं बनाया जा सकता गांव को स्मार्ट बनाना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य रहा है 7 निश्चय योजना पार्ट 1 को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में धरातल पर उतारा गया है जिससे हर गांव के लोगों को घर घर नल का जल हर घर पक्के नली गली हर घर शौचालय जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया गया है.सात निश्चय योजना पार्ट 2 के अंतर्गत सभी योजनाओं को धीरे धीरे कर पूरा कर लिया जाएगा हमारी सरकार बोलने से कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है हमारी सरकार सुवे के हर वर्ग का न्याय के साथ विकास की है हास्ये पर खडें लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन मजबूत हथियार है लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील करते हुए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आग्रह किया है तभी हम लोग को रोना को पराजित कर पाएंगे सरकार हर संभव मदद आप लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं इसी क्रम में गांव निवासी बिहारशरीफ प्रखंड के प्रथम प्रमुख मधुसूदन प्रसाद वर्मा के घर पहुंच कर उनका हालचाल जाना और उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया.इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद, प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा युवा जदयू लोकसभा प्रभारी धनंजय देव पूर्व मुखिया धनंजय कुमार आकाश कुमार काजल दिवाकर कुमार मंटू कुशवाहा मनोज मुखिया सकलदीप कुमार इंदु चौहान पूर्व मुखिया युगल किशोर प्रसाद ललन कुशवाहा राजेंद्र प्रसाद सुधीर कुमार बिट्टू कुमार नीतीश पांडे जयन्त शर्मा उपेंद्र दिलवाला आदि लोग उपस्थित रहे