बिहार के गया में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा और इनोवा कार की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

गया
जनादेश न्यूज़ बिहार
गया : बिहार में रफ्तार का कहर जारी है जहां सड़क हादसे में प्रतिदिन दर्जनों लोगों की मौत हो रही है इस बीच बड़ी खबर गया जिले से सामने आ रही है। गया के डोभी-चतरा रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक इनोवा और हाईवा के बीच सीधी टक्कर हुई है। इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच लोग गया शहर के बताए जा रहे हैं।
घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक के डोभी-चतरा सड़क पर कंजियार मोड़ के पास शाम के वक्त एक इनोवा और हाइवा के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा में बैठे 6 लोगों की मौत हो गई। 5 शवों की पहचान पुलिस ने कर ली है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।