प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्रीय विधायिका सावित्री देवी ने किया सड़क का शिलान्यास।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सावित्री देवी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आर ई ओ पथ से कुरबा गांव तक सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया।यह सड़क लगभग 23लाख 82हजार 731 रुपये की लागत से निर्माण किया जायेगा। इस दौरान विधायक सावित्री देवी ने कहा है कि क्षेत्र के सार्वागीण विकास के लिए कृतसंकल्प है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है।अब किसी भी मरीज एवं आम आदमी को प्रखंड मुख्यालय आने जाने मे कोई परेशानी नहीं होती है।उन्होंने आगे कहा है कि हम काम पर विश्वास करते हैं शोर मचाने का काम नहीं करती हूँ। आज की स्थिति यह है कि क्षेत्र से मजदूर का पलायन पहले से कम हुआ है। युवा भी हरेक क्षेत्र में आगे निकल रहे हैं।आम आदमी को बिजली पानी की समस्या नहीं के बराबर है। समाज के हरेक तबके को साथ लेकर चल रहे हैं। क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने में सफल रहे हैं, और क्षेत्रीय प्रशासन की मदद सराहनीय है। मोके पर राजद के युवा नेता व भावी प्रत्याशी विजय शंकर यादंव ने भी संवोधित करते हुए कहा है कि राजद जमात की राजनीति करते हैं न की जात की ।लोगों को जानकारी नहीं है उनके पिता स्व०फाल्गुनी प्र०यादव ने हमेशा क्षेत्र को सिंचने की काम किया है और आगे उन्हीं की बतायें गये रास्ते पर चलकर क्षेत्र की सेवा करते रहेगें।इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद पोषण यादव ,पूर्व मुखिया अर्जुन यादव, चुन्नू यादव, अर्जुन साह ,अरुण साह, सुरेश साह, सुकदेव यादव, मीतन यादव, शशिभूषण गुप्ता, अयोध्या यादव ,वंधुक यादव, वासुकी यादव ,कामदेव यादव,रियासत हसन,मो०मुस्ताक अंसारी, सरपंच मकवुल अंसारी ,दशरथ यादव, बलराम मंडल, सुरेश यादंव, मुखिया प्रतनिधि शंकर दास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।