प्रकाश पर्व को सफल बनाने को लेकर नवयुवकों ने बांटे हजारों मिट्टी के दीये

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल को रात्रि नौ बजे नौ मिनट के लिए बिजली बंद कर लोगों से दिए जलाकर,मोमबत्ती जलाकर या मोबाइल की फलैश की रोशनी जलाकर प्रकाश करने का आहवान किया है। जिसे लेकर शहर के तरछा मोहल्ला के स्थानीय लोगों द्वारा बाजारों में हजारों मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल भरकर बाटा गया । इसे लेकर समाजसेवी ओमप्रकाश लोहानी ने कहा कि कोरोना से फाइट के लिए सभी पिछले 12 दिनों से अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में सभी प्रकाश पर्व में अपनी भागेदारी जरूर देंगें और घरों के बाहर व छतों पर प्रकाश फैलाकर कोरोना को हराने वाले प्रयास को सफल बनायेंगें और निश्चित ही एक साथ पूरे देश मे करोड़ों दीपक जलने से देश की एकता का संदेश दिया जाएगा, जिससे कोरोना वायरस का विनाश होगा।