पटना गया रेलखंड पर तारेगना स्टेशन पर हजारों की संख्या में महिलाओं-छात्रों ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व छात्र और स्थानीय लोगों ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया. तारेगना रेलखंड पर ट्रेन की कमी के कारण होने वाली समस्याओं को लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पटना गया पैसेंजर03353 ट्रेन को रोककर शनिवार को पटना गया रेलखंड प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे महिलाओं ने घंटों तक पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा और मांगें पूरी करने के लिए नारेबाजी करती रहीं. उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देती है और दूसरी तरफ ट्रेनों में भेड़-बकरियों की तरह लदकर जाने को मजबूर हैं.देखें वीडियोरूट में कम ट्रेनें होने के कारण ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है. इस कारण से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. फजीहत तो तब हो जाती है, जब ये ट्रेनें समय से गंतव्य तक नहीं पहुंचाती है. वो कामकाजी हैं. कोई स्कूल में काम करती हैं, तो कोई सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में इस संदर्भ में जहानाबाद आरपीएफ ने प्रदर्शन कर रहे 100से अधिक अज्ञात महिला व पुरूष के ऊपर FIR दर्ज की।जिसमें बताया कि महिलाओं व पुरूष ने घंटों तक पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा है।और नारेबाजी की है।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना