नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने राजगीर से प्रयागराज तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की उठाई मांग”

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भारत सरकार के रेल मंत्री से राजगीर से प्रयागराज तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग पत्र के माध्यम से किए हैं। सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा के साथ साथ आसपास जिले के बहुत सारे श्रद्धालुओं का यहां मांग है कि राजगीर से प्रयागराज तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चल जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। सांसद श्री कुमार ने बताया कि जिस तरह की मेले की व्यवस्था में भारत सरकार के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं के सुखद व्यवस्था करने हेतु हर संभव प्रयास किए हैं। सर्वधरों की सुविधा के लिए नई-नई तकनीक का प्रयोग भी इस मेले में किया जा रहा है कुंभ स्पेशल ट्रेन चल जाने से महाकुंभ का दर्शन यहां के लोग भी कर पाएंगे। सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा के लोगों जितना बनेगा उतना हम करेंगे। इसके लिए दानापुर के डीआरएम से भी फोन पर बात कर स्पेशल ट्रेन व्यवस्था करवाने एवं इसके लिए सुझाव मंत्रालय को भेजने का भी निर्देश दिया।