दो दिनों के अंतराल पत्रकार के पिता और दादी की मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : पत्रकार संजीत तिवारी के दादी और पिता का निधन हो गया। इस दुहरी मार से पत्रकार पर दुःख का पहाड़ आ गया है। बड़ी संख्या में इस दुःख से आहत पत्रकारों ने उन्हें ढाढस बन्धाने का प्रयास किया है। पत्रकार नगर क्षेत्र के गिरिहिंडा महल्ले के रहने वाले हैं। उनके घर पर आकार शोक सम्वेदना व्यक्त करने वालो का ताँता लग गया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि पत्रकार की दादी सरोज देवी को दिल के दौरा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बचायी जा सकी। दादी के निधन के दो दिन बाद पत्रकार के पिता सतीश तिवारी की भी तबियत बिगड़ गयी। उन्हें इलाज के लिए पटना एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के पूर्व उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया था। वृहस्पतिवार को तडके पत्रकार के पिता का दम टूटने के बाद पटना में अस्पताल प्रबन्धक ने कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार अंतिम दाह संस्कार कर दिया। अस्पताल ने शव में किसी भी परिजन को सम्पर्क में नहीं आने दिया। बाद में रोते-बिलखते पत्रकार के परिजन यहाँ पहुचे।