तीन के विरुद्ध विधुत चोरी की प्राथमिकी और जुर्माना

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : विधुत विभाग के एक टीम ने सदर प्रखंड के कई गांव में विधुत चोरी के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया। छापामारी का नेतृत्व विधुत विभाग के कनीय अभियंता रंजीत कुमार ने की। छापेमारी के दौरान अलग -अलग गांव में तीन लोंगो को बिजली का उपयोग चोरी छुपे करते पाया गया। इसको लेकर एक प्राथमिकी हथियावां ओपी में की गई। जिसमें मंदना गांव के उमेश मिस्त्री की पत्नी गायत्री देवी , नेमदरगंज गांव के वीरेंद्र यादव तथा हथियावां गांव के बैरिस्टर सिंह के पुत्र सुबोध सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया।इन तीनो से अलग अलग जुर्माना भी विभाग किया गया। जिसमें गायत्री देवी के विरुध्द 6699 रुपये, वीरेंद्र यादव के विरुद्ध 39 हजार 506 रुपये तथा सुबोध सिंह के विरुद्ध 54 हजार 669 रुपये का जुर्माना किया गया।अभियुक्त गण टोंका फँसाकर बिजली का घरेलू उपयोग , बोरिंग चलाने और मुर्गी फार्म व मछली पालन में उपयोग कर रहे थे।