रजौली (नवादा) पटना-रांची रोड एनएच 20 थाना क्षेत्र के अंधरवारी मोड़ से पहले पावर ग्रिड जाने वाले रास्ते में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव को देखा।जिसके बाद इसकी सूचना लोगों ने रजौली थाना को दिया।सूचना के आलोक में एसडीपीओ गुलशन कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले का जांच पड़ताल किया।घटना का जांच करने के लिए एसपी अभिनव धीमान ने पहुंच कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।एसडीपीओ ने एक-एक चीज को बारीकी से उन्होंने देखा और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया और पूरे मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को सूचना की दिया गया।एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा करते हुए अपने साथ जांच के लिए ले गई है।मृतक की पहचान झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव के निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र पंडित के रूप में पहचान की गई है।पुलिस ने पूरी जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया।इसके बाद मृतक के पुत्र गोविंद पंडित मौके पर और बताया कि मेरे पिताजी रात में 2 बजे मेरे मोबाइल पर फोन किए थे और कहे थे कि मुझे 5 हजार रुपया की जरूरत है।मैंने उनसे पूछा कि कितने रात में आपको पैसा की क्या जरूरत है।इसके बाद उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है,पैसा दो उनका आवाज सुनकर मैं घबरा गया था। फोन कुछ देर में कट गया था।जब मैं दोबारा संपर्क करने लगा तो मोबाइल उनका स्विच ऑफ बताने लगा।पुत्र ने बताया कि उनका अपना गाड़ी है और वह गुरुवार को कोडरमा के बांझेडीह प्लांट से फ्लाई ओभर डस्ट लोड करके पटना के दनियांमा अन लोडिंग करने के लिए जा रहे थे।उसी दौरान पवार हाउस के समीप उनका शव बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की शव बरामदगी मामले में दो लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ किया जा रहा है।घटनास्थल पर एसआई इंद्रदेव राम,एफएसएल टीम के जूनियर साइंटिस्ट रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।