जुलाई में शादी-विवाह के लिए पांच शुभ मुहूर्त,शुक्र के उदय होते ही गूंजेंगी शहनाइयां

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में दो महीने के लंबे इंतजार के बाद अब फिर से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।मई और जून में शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं था।जिससे इन महीनों में शादियां नहीं हो सकी थी।लेकिन जुलाई के आगमन के साथ ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी।क्योंकि इस महीने के पहले पखवाड़े में शादी के पांच शुभ मुहूर्त हैं।17 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास शुरू हो जाएगा। जिससे शादियों पर चार महीने का ब्रेक लग जाएगा।जो नवंबर में देवउठनी एकादशी के साथ समाप्त होगा।पुरानी बस स्टैंड के बजरंगबली मंदिर के ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने कहा की नौ जुलाई से 17 जुलाई तक विवाह के 5-6 मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।उसके बाद 16 जुलाई से 11 नवंबर तक चातुर्मास होने के कारण कोई विवाह मुहूर्त नहीं है।12 नवंबर से 15 दिसंबर तक 15-16 शुभ विवाह मुहूर्त बनेंगे।इस साल मई व जून में विवाह मुहूर्त न होने के कारण दो माह तक सन्नाटा रहेगा।

शुक्र के उदित होने से विवाह के लिए शुभ समय

गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण मई और जून में विवाह के लिए कोई शुभ समय नहीं था।जिसके चलते शादियों की संख्या बेहद कम रही।यहां तक कि अक्षय तृतीया पर भी केवल कुछ ही शादियां हो सकीं। जबकि यह एक शुभ मुहूर्त था।28 अप्रैल को अस्त हुआ शुक्र ग्रह 5 जुलाई को फिर से उदित होगा। जबकि गुरु 2 जून को उदित हो चुके है।इन दोनों ग्रहों का विवाह के लिए विशेष महत्व माना जाता है और उनके उदित होने से विवाह के लिए शुभ समय फिर से आ गया है।

जुलाई में पांच दिन ही शुभ मुहूर्त

जुलाई में शादियों के लिए 5 शुभ मुहूर्त हैं।9 जुलाई से विवाह समारोह फिर से आरंभ होंगे और शादियां 9, 11,12,13 और 15 जुलाई को हो सकती हैं।इसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ देवताओं के शयन की अवधि शुरू हो जाएगी और चातुर्मास का आरंभ होगा। जिससे शादियों पर भी रोक लग जाएगी।इसके बाद अगले चार महीने तक विवाह पर प्रतिबंध रहेगा।

मिथुन राशि में बना भद्र राजयोग इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत

देवउठनी एकादशी से शुभ मुहुर्त

नवंबर में देवउठनी एकादशी पर देव उठने के साथ ही शादियों का सीजन फिर से शुरू हो जाएगा।नवंबर में विवाह के लिए 12,13,16,17,18, 22,23 और 25 तारीखें शुभ मानी गई हैं।साल के आखिरी महीने, दिसंबर में भी शादियों के लिए अवसर मिलेंगे।क्योंकि तब विवाह के लिए 6 शुभ तिथियां होंगी।