जिला के दूसरे टॉपर प्रियांशु पांडेय को किया पुरस्कृत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा। शहर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत मेरिस इंग्लिश स्कूल के प्रियांशु पांडे ने सीबीएसई के द्वारा आयोजित होने वाली दशवीं के परिणाम में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला में बनाया द्वितीय स्थान। जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।दशवीं परीक्षा में इस संस्थान से कुल 330 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें 90-100 प्रतिशत के बीच अंक 24 विद्यार्थी ने प्राप्त किया जिसमें राम बाबू (95.6), अनन्या कुमारी (95.2), ईला शर्मा (94.4), रितु कुमारी (94.2), रौनक राज शर्मा (93.6), आदित्या राज (93.4), हरी कृष्‍णा कुमार (93.4), सलोनी कुमारी (93.0), श्रेयांश भूषण (92.8), प्रिया कुमारी (92.8), सन्नी राज (92.6), नायशा (92.6), आयुषी (92.2), आयशा सिंहा (92.0), सोनू कुमार (91.2), विकास वैभव (91.0), अंजली रानी (90.8), शिवांगी श्रेया (90.8), श्रेया (90.6), कुमारी दीपशिखा (90.4), पल्लवी कुमारी (90.2), रिषभ राजा (90.2), अमन कुमार (90.0) शामिल है। 80-89.9 प्रतिशत अंक 67 विद्यार्थी ने प्राप्त किए, 70-79.9 प्रतिशत 91 विद्यार्थी प्राप्त किए, 60-69.9 प्रतिशत अंक 92 विद्यार्थी ने प्राप्त किए जबकि 59-9 प्रतिशत से नीचे 56 विद्यार्थी ने अंक प्राप्त किए है। संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने कहा कि शिक्षकों के सही मार्ग दर्शन एवं विद्यार्थियों के द्वारा किए गए कठिन श्रम के कारण ही बेहतर परिणाम आए है। संस्थान के निदेशिका दीप्‍ती केएस ने कही कि वर्तमान समय के शिक्षण-पद्धति में जो विद्यार्थी पढाई की प्रति एकाग्रता रखेगें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।