जनता दरबार में 9 जमीनी मामलों की सुनवाई 6 का निपटारा ऑन द स्पॉट

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव) : शनिवार को गिद्धौर थाना परिसर में थानाध्यक्ष आशीष कुमार के देखरेख में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त जनता दरबार मे अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये जमीनी विवाद से जुड़े लगभग 9 मामलो में 6 मामलों का त्वरित निष्पादन कर जमीनी विवाद से जुड़े फरियादियों को उचित परामर्श दिया गया। उक्त जनता दरबार के मौके पर राजस्व पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा व रिवेन्यू पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने कहा की थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद जुड़े मामले के नियंत्रण को लेकर थाना परिसर में सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर वाद विवादों को निपटाने की पहल की जाती है। ताकि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को क्षेत्र में नियत्रित किया जा सके। इस मौके पर जनता दरबार मे कई प्रसासनिक अधिकारी व दर्जनों फरियादी मौजूद थे।