शेखपुरा : जिले के बाजारों में लॉकडाउन के बाद आए चक्रवर्ती तूफान ने सब्जी उत्पादकों के साथ-साथ सब्जी विक्रेताओं एवं फल विक्रेताओं पर काफी असर डाला है।जिसका नतीजा यह हुआ कि अब फल तथा सब्जी गोदाम में ही सड़ने लगा है।विभिन्न बाजार के गोदाम में रखे कई तरह के फलों को थोक पैमाने पर व्यापारियों द्वारा फेंकवाते हुए पाया गया। फलों के व्यापारियों ने बताया अच्छी बिक्री होने के उम्मीद में पहले तो उन लोगों ने काफी मात्रा में खरीद कर फ़लो को स्टॉक कर लिया था।स्टॉक करते ही प्रदेश में लॉकडाउन लग गया तब भी व्यापारियों को उतनी घटा नहीं हुई।लेकिन जब से सरकार ने सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक बाजारों को खोलने का आदेश दिया तबसे व्यापारियों की कमर ही टूट गई।रही सही कसर यास चक्रवर्ती तूफान ने पूरा कर दिया।अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए व्यापारियों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाजारों में ग्राहक ना के बराबर पहुंच रहे हैं। इससे स्टॉक में रखा हुआ तरबूज आम , अनार , संतरा ,पपीता सहित अन्य प्रकार के फल अब सड़ने शुरू हो गए हैं।व्यापारियों ने बताया कि अब तक लाखों रुपए का घाटा हो चुका है।उधर जिले के सब्जी उत्पादक किसानों के खेतों में पानी जमा हो जाने के कारण सब्जी की फसल सड़ गलकर नष्ट होने लगा है।जबकि आंधी और हवाओं कर तेज झोंको के बीच आम की फसलों को नुक़सान पहुंचा है।