रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र अंतर्गत लोमष ऋषि पहाड़ी के समीप गिट्टी के खदान के गड्ढों में जमे पानी में नहाने गए एक बच्चे की मृत्यु डूबने से हो गई।मृतक की पहचान रजौली पूर्वी पंचायत के राजा बिगहा गांव निवासी मनोज मांझी के 9 वर्षीय पुत्र दयानन्द कुमार के रूप में हुई है।घटना की खबर आसपास में आग की तरह फैल गई और लोग खदान में जमे पानी के पास जमा होने लगे।वहीं गांव के ही महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा पानी में रहे बच्चे को उठाकर गांव लाकर बचाने की भरपूर कोशिश की गई।किन्तु ग्रामीण एवं परिजन बच्चे को बचाने में असफल रहे।वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं एसआई गौतम कुमार ने दल- बल के साथ मृतक के घर जाकर परिजनों से मिलकर परिजन से घटना की जानकारी ली।वहीं ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी से बचने को लेकर गांव के पांच-छः बच्चे शनिवार की दोपहर लोमष ऋषि पहाड़ के समीप गिट्टी के खदानों में जमे हुए पानी मे नहाने चले गए।इसी दौरान एक बच्चे की मृत्यु नहाने के दौरान डूबने से हो गई है।खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से बातचीत कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई थी।
जमे पानी में बच्चे को नहाने न भेजें,सावधानी ही बचाव
2023 में रक्षाबंधन के मौके पर लोमष ऋषि पहाड़ पर लगे मेला घूमने आए एक युवक की मृत्यु इसी गड्ढे में जमे पानी मे नहाने के दौरान डूबने से हुई थी।जबकि बीते बीते 30 मई को फुलरिया डैम में नहाने के दौरान डूबने से प्रोजेक्ट स्कूल के समीप स्थित रजवरिया टोला निवासी पिन्टू राजवंशी के पुत्र गोपाल कुमार उर्फ फंटूस राजवंशी की मौत हो गई थी।नहाने गए बच्चों के इस तरह मौत को देखकर ग्रामीण आपस में बात करके बच्चों को ऐसी जगहों पर जाने से मना करने की बात कह रहे थे।वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि लोमष ऋषि के समीप गड्ढों में भरे पानी की ओर लोगों के आवागमन के लिए मनाही करने का प्रस्ताव दिया।