कनीय अभियंता और अन्य के साथ गाली गलौच व मारपीट , प्राथमिकी दर्ज

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : नगर परिषद के वार्ड संख्या -14 में मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत जलमीनार का निर्माण करने हेतु गैरमजरूआ भूमि पर योजना के संवेदक द्वारा गढ्ढा खुदवाया गया। जिसे बुल्लाचक मुहल्ला निवासी गोपाल साव के तीन पुत्रों सुनील साव , संजय साव व एक अन्य ने मिट्टी के भर दिया और मजदूरों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद कार्यस्थल पर पहुंचे कनीय अभियंता के साथ भी अभियुक्तों ने गाली गलौच और मारपीट किया। घटना के सम्बंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रितिक ने बरबीघा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे अभियुक्तों के ऊपर सरकारी कामकाज में व्यवधान डालने और गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। इस मामले में गिरफ्तारी की कोई सूचना नही है।