आई एम ए द्वारा सुदूरवर्ती इलाके सारेवाद मे बृद्ध लोगों को मुफ्त में दवाई व चशमा दिया गया

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे) : प्रखंड अन्तर्गत सारेबाद पंचायत के पंचायत भवन में सैकड़ों बृद्ध लोगों को मुफ्त इलाज करके दवा और चशमा दिया गया । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 350 लोगों को अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। सुदूरवर्ती इलाके के 40 बुजुर्गों व महिला को इलाज एवं आँख जाँच करके मुफ्त में चशमा का वितरण किया । जिन लोगों को आंखों में परेशानी थी और वो अपना इलाज नहीं करा पा रहे थे उनको इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों की मदद से इलाज किया गया। स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग ने मेडिकल एसोसिएशन टीम एवं आयोजक की इस कार्य के लिए सराहना की इस सराहनीय कार्य के लिए कंपाउंडर मुन्ना कुमार एवं अरविंद कुमार ने अहम भूमिका निभाई ।पंचायत भवन में दवा और चशमा पाकर सभी मरीज उत्साहित दिखे। इस मौके पर पत्रकार सह युवा समाजसेवी नीरज कुमार ने बताया कि इस तरह के भलाई के कार्य के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा । इस मौके पर बीरेंद्र शर्मा, गुरुसहाय यादव मुन्ना ,कुमार अरविंद कुमार, दीपक कुमार पंडित, पंकज कुमार चंद्रवंशी, राजेश साव,दीपक साव प्रभु चौहान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे