केंद्र सरकार की कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। लगभग 104 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर कुल 2,192 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना बिहार के चार जिलों को जोड़ेगी और भारतीय रेल नेटवर्क में एक बड़ी वृद्धि साबित होगी। खास बात यह है कि यह रेल मार्ग राजगीर के विश्वप्रसिद्ध शांति स्तूप, नालंदा और पावापुरी जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ता है। यहाँ देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं।