निर्वाचक सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, प्रेक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
नालंदा : अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु शनिवार को निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में वे सबसे पहले 172-बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अवस्थित
मतदान केंद्र संख्या-228 (जिला परिषद कार्यालय, पश्चिमी भाग) एवं
मतदान केंद्र संख्या-231 (जिला परिवहन कार्यालय, मध्य भाग) पहुँचे।
इसके बाद वे रहुई प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, पातासंग में अवस्थित
मतदान केंद्र संख्या-93 (पूर्वी भाग) तथा
मतदान केंद्र संख्या-94 (पश्चिमी भाग) का भी निरीक्षण किए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने सभी नामांकन, आपत्ति और दावे-आपत्तियों के निस्तारण से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्वाचक सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न हो।
उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि—
सभी पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक सूची में शामिल हों।
किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो।
दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा महिला मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर संबंधित प्रखंड और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची ही लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक कार्य की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान भी चलाया जाए।