गृह रक्षा वाहिनी बहाली की तैयारी शुरू, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

नालंदा

जनादेश न्यूज़ नालंदा

आज दिनांक 26 मई 2025 को शशांक शुभंकर ,जिलाधिकारी ,नालंदा एवं भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दीप नगर स्टेडियम में आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वच्छ नामांकन हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था / विधि व्यवस्था की पूर्व तैयारी हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

स्थलीय निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिएक्ष।

1. बिहार गृह रक्षा वाहिनी नालन्दा अन्तर्गत स्वच्छ नामांकन हेतु कुल 812 गृहरक्षकों का स्वीकृति गृह विभाग से प्राप्त है। प्राप्त स्वीकृति के विरूद्ध 38649 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों की संख्या 31338, महिला अभ्यर्थियों की संख्या 7310 तथा थर्ड जेंडर अभ्यर्थी की संख्या 01 है।

2. अभ्यर्थी के शारीरिक दक्षता जाँच 

परीक्षा की तिथि दिनांक 31.05.2025 से 14.07.2025 तक दीपनगर स्टेडियम, (मंडल कारा के दक्षिण), बिहारशरीफ में निर्धारित है।

3. अभ्यर्थी अपना Admit Card (प्रवेश पत्र) WWW.Onlinebhg.bihar.

 gov.in के वेवसाईट से डाउनलोड कर सकते है।

4. अभ्यर्थियों को Admit Card में अंकित तिथि एवं समय पर शारीरिक जॉच स्थल पर पहुँचना अनिवार्य है। विलंब होने पर अभ्यर्थी को शारीरिक जॉच परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

5. अभ्यर्थियो का शारीरिक जॉच परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र यथा अधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के साथ उपस्थित होना है।

6. शारीरिक दक्षता जॉच परीक्षा अन्तर्गत RFID के माध्यम से कराया जायेगा।

7. शारीरिक दक्षता जॉच परीक्षा कुल 15 (पन्द्रह) अंको की होगी।

8. शारीरिक दक्षता जॉच परीक्षा अन्तर्गत सर्वप्रथम अभ्यर्थी का निबंधन कराया जायेगा, तत्पश्चात अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए ले जाया जायेगा, दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का सिना एवं उँचाई माप कराया जायेगा। दौड़, उचॉई एवं सीना माप (पुरूष अभ्यर्थियों के लिए) में असफल अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया जायेगा। सफल अभ्यर्थी अन्य सभी इवेंन्ट में भाग लेगें।

9. शारीरिक दक्षता जॉच परीक्षा अन्तर्गत लांग जम्प, हाई जम्प एवं गोला फेक ईवेंन्ट के लिए अधिकतम 05-05 अंक देय है।

10. शारीरिक दक्षता जॉच परीक्षा अन्तर्गत अभ्यर्थियों का निबंधन काउन्टर एवं अन्य सभी इवेन्टों पर बायोमैट्रिक कैपचर किया जायेगा।

11. हाई जम्प में ऊचाई माप हेतु तकनीकी उपकरण का उपयोग किया जायेगा। साथ ही लॉग जम्प एवं गोला फेक में दूरी मापने हेतु लेजर युक्त तकनिक का उपयोग किया जायेगा।

12.इसके बाद सभी सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सीय जाँच कराया जायेगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी ,अपर समाहर्ता ,अपर समाहर्ता आपदा ,जिला समादेष्टा ,जिला अल्पसंख्यक कल्याण सह जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।