6 दिनों से रजौली में घूम रहें हाथियों का झुंड पहुंचा सिंगरी ऋषि पहाड़ 

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

मनोज कुमार की रिपोर्ट 

रजौली (नवादा) हरदिया गांव से सेट सिगरी ऋषि पहाड़ के घने जंगल में हाथियों के झुंड को वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे जंगल की ओर डायवर्ट करने में सफल हुई है।घने जंगल में हाथियों की झुंड के जाने के बाद वन विभाग की टीम कुछ राहत की सांस ली है लेकिन हाथियों की हर एक गतिविधि पर अभी भी नजर बनाई हुई है।गुरुवार की रात्रि तो हाथियों की झुंड बड़ी आबादी वाले गांव सतगीर के बहुत करीब से गुजरने लगा उसे वक्त वन विभाग की टीम हाथियों की झुंड को किसी प्रकार गांव में ना घुसे इसको लेकर प्रयास करने लगे और अपने प्रयास में वह सफल भी हुए हाथियों की झुंड को देखकर ग्रामीणों में भी काफी दशक था।ग्रामीण भी अपने स्तर से गांव के बाहर आग जलाकर पहरा दे रहे थे ताकि हाथी की झुंड घनी आबादी वाले गांव के अंदर नहीं पहुंचे वन विभाग की टीम काफी प्रयास के बाद घने जंगल में हाथियों के झुंड को प्रवेश करने में सफल हुई है।अब देखना यह है कि हाथी का यह झुंड वापस झारखंड के सीमा में जाती है या फिर इस जंगल से निकलकर बड़े आबादी वाले गांव के तरफ तो नहीं मुड़ती हैं।क्योंकि इस पहाड़ी और जंगली क्षेत्र के आसपास काफी आबादी वाले गांव निवास करती है। 

——————————————-

क्या कहते हैं,अधिकारी

रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि हाथियों की झुंड को घने जंगल की ओर डायवर्ट किया गया है।हमलोग नजर बनाए हुए हैं।लोगों से उन्होंने अपील भी किया कि लोग हाथी के झुंड को देखकर हल्ला हंगामा न करें उसे जंगल में आराम से जाने दें।