आज दिनांक 22 मार्च 2025 को मुख्य कार्यक्रम स्थल श्रम कल्याण मैदान, बिहारशरीफ में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद , श्री कौशलेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
बिहार दिवस के अवसर पर बिहार शरीफ शहरी क्षेत्रों में शिक्षा विभाग के तत्वाधान में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।
बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन नालंदा द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल यथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति एवं आयुष्मान, जिला उद्योग केंद्र ,जिला कृषि कार्यालय एवं आत्मा कार्यालय श्रम एवं नियोजन, जिला आपदा प्रबंधन, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, विद्युत आपूर्ति, जिला परियोजना जीविका, जिला शिक्षा ,नगर निगम विभाग स्मार्ट सिटी, निबंधन सह परामर्श केंद्र, जिला योजना, जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस, जिला पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग का माननीय सांसद महोदय द्वारा निरीक्षण भी किया गया ।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
बिहार दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन में कवियों ने दर्शकों का मनमोह लिया ।
बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतरीन प्रस्तुती की गई, साथ ही बिहार गीत भी गए गए ।
आईसीडीएस के तत्वाधान में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर दर्शकों को जागरूक किया गया ।
सामाजिक सुरक्षा कोषांग स्टॉल में जिले भर के 425 नि:शक्तजन /दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न प्रकार के उपकरण , ट्राईसाईकिल,ट्राई मोटर साइकिल का निःशुल्क वितरण माननीय सांसद महोदय के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी-सह- नगर आयुक्त,पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता ,अपर समाहर्ता आपदा ,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित माननीय, मेयर/ उपमेयर,बिहार शरीफ, संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण एवं भारी संख्या में दर्शकगण आदि उपस्थित थे ।