नालंदा में सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ,जिलाधिकारी ,नालंदा द्वारा समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, साथ ही गुब्बारे गुच्छ छोड़कर सड़क सुरक्षा हेतु आमजन को प्रेरित किया गया।
विदित हो कि परिवहन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार *सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी 2025 से लेकर 31 जनवरी 2025 तक)*मनाया जाना है।
जिले भर में यातायात नियमों का अनुपालन करने वाले वाहन चालकों को *सड़क सुरक्षा प्रहरी* के रूप में प्रोत्साहित किया गया एवं *सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी क्लिक किया गया।
* जिला परिवहन पदाधिकारी, द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन आप सभी को सड़क के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। सड़क पर होने वाली ज्यादातर दुर्घटनाएं मानवीय भूल (चालक की लापरवाही) के चलते होती है, जिसके लिए सावधानियाँ बरतने से हम इन दुर्घटनाओं को नियंत्रित कर सकते है एवं सड़क यात्रा को सुरक्षित एवं सुखद बना सकते है।
उन्होंने कहा कि
अपने वाहन को गति सीमा में चलाएं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाएं, बिना सीटबेल्ट लगाए चार पहिया वाहन नहीं चलाएं, वाहन चलाते समय सड़क संकेतों का पालन करें, सड़क पर पैदल चलने वाले बायें से चलें,अनावश्यक बाईक का हॉर्न न बजायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें तथा सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों की मदद करें।
उन्होंने सड़क सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता-सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया।
उन्होंने जिलावासियों से अपील किया कि आईये, हमसब मिलकर यातायात नियमों का पालन करते हुए बहुमूल्य जीवन को बचायें ।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।