रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के अनुमण्डल कार्यालय के समीप गलत दिशा से आ रही बस ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।हालांकि इस सड़क दुर्घटना में दोनों चालकों को थोड़ी चोटें आई है,जबकि बस में सवार रहे यात्रीगणों को कोई हताहत नहीं हुई है।वहीं सड़क दुर्घटना के बाद थाना के पुलिस बलों द्वारा सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के सहारे हटाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बस फोरलेन में गलत साइड से झारखण्ड की ओर जा रही थी एवं ट्रक नवादा की ओर जा रही थी।इसी बीच अनुमण्डल के समीप दोनों की टक्कर हो गई।बताते चलें कि बायपास से लेकर हरदिया सेक्टर ए तक कोई कट नहीं है।इस दौरान हरदिया मोड़ स्थित पीयूष होटल पर चाय-पानी को लेकर कुछ बसें प्रत्येक दिन गलत दिशा से होकर जाती है।वहीं हरदिया की ओर से रजौली बाजार जाने वाले बाइक सवार ई-रिक्शा एवं अन्य वाहन भी गलत साइड में चलकर आते-जाते हैं।जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित होते रहती है।