30 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,एक बाइक जप्त

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के अमावां पूर्वी पंचायत के मलियातरी गांव के रास्ते से सोमवार की देर शाम में पीएसआई रौशन कुमार ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।साथ ही शराब परिवहन में जुटे एक बाइक को जप्त किया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब की खेंप की गुप्त सूचना मिली।सूचना के आलोक में थाने मेंपीएसआई रौशन कुमार को सशस्त्र पुलिस बलों के साथ छापेमारी हेतु भेजा गया।इस दौरान पुलिस बलों ने बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के एक स्प्लेंडर बाइक को जांच हेतु रोका गया।बाइक पर कुल 30 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया गया।साथ ही मौके से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के खुर्द कर्मा गांव निवासी रामप्रसाद यादव के पुत्र सेपू कुमार एवं बिंदो राजवंशी के पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है।जप्त शराब एवं बाइक के अलावे गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।