लगातार कीमत बढ़ने से आम लोगों की थाली से दूर होने लगी हरी सब्जियां

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों दिन प्रतिदिन हरी सब्जियों की बेतहाशा बढ़ती कीमत से आम लोगों के थाली से हरी सब्जियां दूर होने लगी है।जो सब्जियां एक सप्ताह पूर्व 20 से 30 रूपये किलोग्राम मिलता था वह आज 50 से 60 रुपए किलो मिल रहा है।एक तरफ से कहा जाए तो सब्जियों के दाम आसमान छू रही है। हालांकि इसका मुख्य वजह पिछले सप्ताह में हुई तेज बारिश के कारण हरी सब्जियों की खेती पर इसका बुरा असर पड़ा है।दरअसल इन दिनों आलू से लेकर टमाटर,प्याज भिंडी,करेला,परवल,बैगन हरी धनियां समेत तमाम सब्जियों के दाम में तेजी से उछाल आया है।इससे जहां लोगों के घरों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।सब्जियों के दाम में काफी उछाल आई है।

बीते सप्ताह बारिश से सब्जियों की खेती पर पर-बुरा प्रभाव

किसान महेश आदर्शी,जगदीश प्रसाद,सुरेश यादव,अशोक साव,रंजीत सिंह ने बताया कि बीते सप्ताह हुई बारिश का सब्जियों की खेती पर बुरा प्रभाव पड़ा है।जिसके कारण सब्जियों की पैदावार में कमी आई है।दुकानदार पवन वर्णमाला ने कहा कि बारिश के बाद लगातार हरी सब्जियों की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है।हालत यह है कि रजौली बाजार में 50 रूपये किलो से नीचे हरी सब्जी मिलना मुश्किल हो रही है।पिछले सप्ताह तक जो सब्जी 20 से 30 रुपए किलो बिकने वाला परवल,भिंडी,परोर और आज 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है।

रजौली में हरी सब्जियां की कीमत

टमाटर 100 रुपए किलो,परवल 60 रुपए किलो,बैगन 50 से 60 रुपए किलो,करेला 50 से 60 रुपए किलो, भिंडी 80 रूपये किलो,फूलगोभी 100 रुपए किलो,बंधागोभी 50 रुपए किलो,कद्दू 50 रुपए किलो, परोर 50 रुपए किलो,खीरा 50 रुपए किलो,धनियापत्ता 30 रुपया प्रति सौ ग्राम100 ग्राम,हरी मिर्च 120 से 140 रुपए किलो,शिमला मिर्च 200 किलो है।