जनता दरबार में 6 मामलों का हुआ निष्पादन,दो आवेदक को भेजा गया नोटिस

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) : शनिवार को रजौली थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसकी संयुक्त अध्यक्षता सीओ गुफरान मजहरी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। जनता दरबार में रजौली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जमीन विवाद के 8 मामला आया।इनमें से दोनों पक्षों की सहमति से 6 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। वहीं 2 आवेदक को अगली तिथि पर आने के लिए नोटिस किया गया है।

आयोजित जनता दरबार में अंचल कर्मी एवं रजौली थाने के कर्मी व चौकीदारों ने अलग-अलग जगहों से जमीन विवाद के मामलों को लेकर आए लोगों से उनके मामलों को सुनकर उसका निष्पादन करवाया। 

ग्रामीण लोगों ने बताया कि जनता दरबार में कई मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाता है।जबकि कुछ मामले को न्यायालय में भेज दिया जाता है।सीओ गुफरान मजहरी ने बताया कि शनिवार को आयोजित जनता दरबार में 8 नया मामला आया था।जिसमें 6 मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष कर दिया गया व 2 नए आवेदकों को अगली तिथि के जनता दरबार में आने के लिए नोटिस किया गया।वहीं तकिया मुहल्ला के कैसर अंसारी ,डब्लू अंसारी व चौथा गांव के पवन कुमार साव ने बताया कि बाँके मोड़ स्थित मेरे भूमि पर जबरन दबंग लोगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा था जिसको लेकर थाने को सूचना दिया गया उसके बाद जबरण भूमि कब्जा कर रहे लोगों को रोक लगाया गया।दरअसल क्षेत्र में अभी जमीन लूटने का धंधा जोरों से फल फूल रहा है जहां भी किसी का पड़ती जमीन व सरकारी भूमि दबंग लोगों को नजर आता है।तुरंत उसको लूटकर कब्जा कर लिया जाता है।मौके पर थाना के एसआई रौशन कुमार व सतेन्द्र कुमार उपस्थित थे।