रजौली–शुक्रवार की शाम को थानाक्षेत्र के मलियातरी गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुआ जिसमें दोनों पक्षो से 4 लोग घायल है।जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया।घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक अनुज कुमार ने बताया कि कुल 4 लोग घायल अवस्था मे अनुमंडलीय अस्पताल रजौली आये हैं जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में किया जा रहा है। वही बुरी तरह से घायल एक महिला कारी देवी को चिंताजनक हालात में बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।घायलों में एक पक्ष से कारी देवी,प्रमोद कुमार,सुनीता देवी गणेश यादव तो दूसरे पक्ष से कृष्णा यादव और रूबी देवी शामिल हैं।