मूंग की फसल में दाना नहीं देख किसान हो रहे निराश,पूंजी लौटना भी दिख रहा मुश्किल

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र के किसानों को इस बार मूंग की फसल से बेहतर लाभ नहीं मिलेगा।कई जगहों पर मूंग की फसल में दाना नहीं लगने से किसानों में मायूसी है। ऐसा भीषण गर्मी की वजह से होना बताया जा रहा है।किसान गेहूं की फसल के कटनी के बाद अपने खेतों में गरमा मूंग की फसल लगते हैं।इस बार भी क्षेत्र के किसान बृहत पैमाने पर खेतों में मूंग की बुआई की थी। लेकिन अधिकांश फसलों में दाना हीं नहीं है।फलत: क्षेत्र के किसान ठगा महसूस कर रहे हैं।स्थिति ऐसी है की पूंजी लौटना भी मुश्किल लग रहा है।प्राणचक गांव के किसान राजेश कुमार,महेश आदर्शी,शैलेंद्र कुमार, जगत प्रसाद कहते हैं कि भीषण गर्मी की वजह से मूंग की फसल को हरा भरा रखने के लिए बार-बार सिंचाई करना पड़ रहा है।जब फल लगने की बारी आई तो गर्मी परवान पर रही। फलत फसलों में या फली नहीं लगी अगर लगी भी तो काफी छोटी एवं टेढ़ी-मेढ़ी है।जिसमें ठीक से दाना भी नहीं बन पा रहा है।किसानों ने बताया कि अगले वर्ष से अधिक बी कीमत होने के बावजूद किसने लगभग कई एकड़ में मूंग की खेती की थी।

क्या कहते हैं,अधिकारी

रजौली प्रखंड कृषि पदाधिकारी सारंजय कुमार ने बताया कि मूंग की फसल में फली कम लगना या नहीं लगना उत्तम बीज के साथ वातावरण का प्रभाव हो सकता है।क्योंकि धरती गम है और बीज को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है।जिस कारण इस बार उपज में प्रभावित किया है।