रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में सरकारी अस्पताल को छोड़ कर लोग निजी नर्सिंग होम में बेहतर इलाज करवाने के लिए जाते हैं।रजौली में एक दर्जन से अधिक अवैध नर्सिंग होम संचालित है।जहां जिंदगी के बदले मौत बांटी जा रही है।स्वास्थ्य सेवा के नाम पर निजी स्वास्थ्य संस्थान द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।अधिकांश निजी स्वास्थ्य संस्थान द्वारा बिना स्वास्थ्य विभाग के मानक का पालन किए अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है।इसके अलावे इसके अलावा दर्जनों ऐसे नर्सिंग होम हैं,जो बिना स्वास्थ्य विभाग से निबंधन के संचालित हो रहा है।मानक विहीन नर्सिंग होम को देखने वाला कोई नहीं है।डाक्टर एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान के संचालक मोटी उगाही के लिए अपने मनमर्जी से संस्थान को संचालित कर रहे हैं। मानक के अनुरूप नर्सिंग होम नहीं होने के कारण कई बार ऐसे अवैध नर्सिंग होम में मरीजों की जान भी जा चुकी और कई बार लोगों की जान को खतरा भी होता है।ऐसे बिना निबंधन के संचालित अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तक कोई कार्रवाई करते नहीं दिख रहे हैं।शिकायत के बाद भी ऐसे किसी भी अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।दरअसल रजौली में दिन प्रतिदिन ऐसे अवैध नर्सिंग होम की संख्या बढ़ती जा रही है।एक-एक डाक्टर का कई जगहों पर बोर्ड लगाकर भी नर्सिंग होम का संचालन कर रह हैं।बताया जाता है कि ऐसे कई नर्सिंग होम है जहां पर लगे डाक्टर के नाम का सिर्फ बोर्ड है,लेकिन उस नाम का डाक्टर कहीं नहीं रहते हैं।ऐसे में डाक्टर के नाम पर मरीज पहुंचते हैं और किसी भी अन्य डाक्टर के द्वारा वहां इलाज कर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जाता है।ऐसे नर्सिंग होम में इलाज के लिए कई ऐसे उपकरण भी नहीं होते हैं जो वहां के लिए जरूरत होता है और मरीज का समुचित इलाज नहीं हो पाया है। ताजा मामला गुरुवार की देर शाम करीब 6 बजे नगर पंचायत के घसीयाडीह में संचालित मान्य शिशु केयर में सिरदला थाना क्षेत्र के अकौना पंचायत के हाजरा गांव निवासी उदल उर्फ गोरे का पुत्र हुआ।जिसमें डॉक्टर की लापरवाही से बच्चा का मौत हो गया।बच्चा के मौत होने के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में कई घंटे तक जमकर बवाल बचाया।जिसके बाद डॉक्टर और कंपाउंडर नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रजौली एसडीओ आदित्य कुमार पियूष को जांच करने का निर्देश दिया गया है।जांच करने के बाद कड़ी कानून कारवाई की जाएगी।