जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
जनादेश न्यूज़ नालंदा ——————————– दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी , शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
आवेदक द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा जबरदस्ती मेरे मकान का रास्ता सभी तरफ से कर दिया गया है जिसके कारण मैं अपने मकान में प्रवेश नहीं कर पा रही हूं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण हेतु अंचलाधिकारी बिहारशरीफ एवम थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया ।
बराह ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया की सरकारी गली में दरवाजा खोलने की मंजूरी प्रदान की जाय। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या निष्पादन हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालन्दा को निर्देशित किया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि मैं रुपसपुर ग्राम में सड़क के किनारे चाय की दुकान खोलकर परिवार का भरण- पोषण करता था। सड़क बन जाने के कारण मेरा दुकान टुट गया है। जिसके लिए भूमिहीन को घर बनाने हेतु जमीन उपलब्ध कराया जाए।सम्बंधित मामले को समस्या निदान हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देशित किया गया ।
आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन में ठीकेदार द्वारा जबरन मिट्टी भरकर सड़क निर्माण कार्य किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निदान हेतु अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण, नालन्दा को निर्देशित किया गया।
ग्राम तिउरी के आवेदक के द्वारा बताया गया कि वार्ड नं 5 में बिजली का तार बहुत ही जर्जर स्थिति में है। कभी भी खतरा होने की संभावना बनी रहती है। बिजली तार को शीघ्र बदलने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निष्पादन करने हेतु विद्युत कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण), बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।
अस्थावां प्रखंड के आवेदक के द्वारा बताया गया आठ महीनों से म्यूटेशन का कार्य पेंडिंग रहने के बावजूद अंचलाधिकारी अस्थावां द्वारा म्यूटेशन का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निवारण हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ को शीघ्र जांच करने को निर्देश दिया गया।
हरनौत ग्राम के निवासी के द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन पर अंचलाधिकारी द्वारा पानी निकासी हेतु नाला निर्माण कार्य करने हेतु सजग है। इस पर तत्काल रोक लगाया जाय। जिलाधिकारी महोदय ने इस समस्या के निवारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ को निर्देश दिए ।
आशानगर, सोहसराय के आवेदक द्वारा बताया गया कि निजी सम्पत्ति पर अनाधिकृत विद्युत पोल की स्थापना कर दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस संबंधित समस्या के निवारण हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, प्रमण्डल, बिहारशरीफ ग्रामीण को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।