नालंदा : नालंदा पुलिस ने गुरुवार को लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 28 कुर्की का निष्पादन किया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान, रहुई थाना क्षेत्र में 5 कुर्की और 2 गिरफ्तारी, बेना थाना क्षेत्र में 2 कुर्की और 2 गिरफ्तारी, नगरनौसा थाना क्षेत्र में 1 कुर्की और 1 गिरफ्तारी, भागनविगहा ओपी क्षेत्र में 1 कुर्की, सरमेरा थाना क्षेत्र में 2 कुर्की, नूरसराय थाना क्षेत्र में 13 कुर्की और 2 गिरफ्तारी, मानपुर थाना क्षेत्र में 2 कुर्की और 2 गिरफ्तारी, बिन्द थाना क्षेत्र में 1 कुर्की, और पावापुरी ओपी क्षेत्र में 1 कुर्की और 1 गिरफ्तारी की गई।
इसके अलावा, मानपुर थाना से 01 लाल वारंटी / स्थायी वारंटी आसीफ मिया पे० मुन्नु मिया का पुलिस द्वारा लगातार छापामारी किये जाने के वजह से माननीय न्यायालय में आत्म समर्पण किया गया है।
एसएसपी नालंदा ने बताया कि यह अभियान वारंटियों का निष्पादन और फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे अभियान आगे भी जारी रखेगी।