शेखपुरा : गुरुवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा अरियरी प्रखंड के हजरतपुर मड़रो पंचायत अंतर्गत ग्राम-करकी में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी स्वयं शिक्षक के रूप में दिखे। प्रधानाध्यापक को बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों आदि को भी शिक्षा में शामिल करने का निदेश दिये। विद्यालय में साफ-सफाई, मीनू के अनुसार मध्याह्न् भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने तथा ससमय कक्षा संचालित करने, शत्-प्रतिशत ड्रेस में बच्चों की उपस्थिति एवं गुणवतापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल रहा है कि इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की। नल जल योजना अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति निर्वाध रूप से ग्रामीणों को यथाशीध्र उपलब्ध कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।