असिस्टेंट प्रोफेसर बन कंचन ने बढ़ाया वारिसलीगंज प्रखण्ड का मान

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
नवादा वारिसलीगंज प्रदीप कुमार के रिपोर्ट।
वारिसलीगंज (नवादा) :-
पंख से कुछ नही होता हौसलों से उड़ान होती है।”मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।आत्मविश्वास और कुछ कर दिखाने की तमन्ना अगर दिल में हो तो मंजिल को पा ही लिया जा सकता है।
यही कहावत चरितार्थ कर दिखाई वारिसलीगंज प्रखण्ड के मकनपुर गांव की बेटी कंचन ने। मकनपुर गांव निवासी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला सचिव स्व0 राम किशोर शर्मा की पौत्री एवं संजय शर्मा की पुत्री कंचन कुमार ने पहले प्रयास में यूजीसी के द्वारा आयोजित परीक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास कर अपने परिवार समेत प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। कंचन के पिता संजय शर्मा नागपुर में प्राइवेट कंपनी में शीर्ष अधिकारी है।
पहले प्रयास में ही कंचन को मिली सफलता–
प्रथम प्रयास में ही कंचन ने परीक्षा पास की है। उसे 98.44% अंक प्राप्त हुए हैं। उसकी सफलता से परिजनों के खुशी का माहौल है। परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं कंचन की प्रारंभिक शिक्षा वारिसलीगंज के ज्ञानदीप निकेतन, मकनपुर से 10वीं- बिशॉप कॉटन स्कूल, नागपुर एवं 12वीं और बी.ए.- एल.ए.डी कॉलेज, नागपुर से किया।तथा एम. ए. (इतिहास) – इग्नू (IGNOU) पूरी की उसके बाद यूजीसी नेट- 98.44 प्रतिशत अंक लाकर (असिस्टेंट प्रोफेसर) ही हुई। पिता संजय शर्मा ने बताया कि कंचन
प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी । पढ़ाई में बचपन से ही मेधावी कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को दी है। इधर, उसकी सफलता पर चाचा वारसी महाविद्यालय पांडेय गंगौट के प्रो0 महेंद्र कुमार,अविनाश कुमार सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी है। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दो बहनों में छोटी कंचन ने असिस्टेंट प्रो0 बनकर अपने दादा स्व0 प्रो0 उमेश प्रसाद सिंह के अतीत को जीवंत बना दी है।कंचन के छोटे दादा भी वारिसलीगंज स्थित एस एन सिन्हा महाविद्यालय में रसायन विभाग के प्रोफेसर थे। कंचन का भाई अंकुर कुमार भी बी.एस.डब्ल्यू.- तिरपुड़े कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर से एम.एस.डब्ल्यू.- HR, की पढ़ाई कर रहा है । वहीं बहन अर्चना कुमार चार्टेड अकाउंट की पढ़ाई कर रही है।
सीए फाइनल (फस्ट ग्रुप क्लियर, सेकेंड अपेरिंग)।
वारिसलीगंज के बेटियां बेटों से कम नहीं, प्रखंड का बढ़ाया मान वारिसलीगंज की बेटियां अब बेटों से कम नहीं रही है। अपनी मेहनत के बूते वारिसलीगंज की बेटियां अब कई उच्च पदों को सुशोभित कर रही है। कंचन से पहले भी कई बेटियां दारोगा से लेकर बिहार एवं भारत सरकार की नौकरियां कर रही है। पहले भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेटियों का दबदबा रहा है।प्रखण्ड के कई बुद्धिजीवियों ने कंचन की सफलता पर उसे शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।