शेखपुरा : बुधवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के औचक निरीक्षण हेतु बरबीघा प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत पहुॅचे। जिला पदाधिकारी ने हर घर नल का जल, पक्की नली-गली योजना, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, जन-वितरण प्रणाली, विद्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी स्वयं गॉव का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं से वस्तु स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने जगदीशपुर गॉव के नाले का पानी रोड पर बहता हुआ पाया । निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई कि जन-वितरण प्रणाली के विकेता द्वारा अनाज कम दिया जा रहा है। नल का जल सभी घरों में नहीं पहुॅचने पर शिकायत की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को यथाशीध्र त्रुटि का निदान कर पेयजल की आपूर्ति करने का निदेश दिया गया। विद्यालय भ्रमण के दौरान बच्चे की अनुपस्थिति कम पाई गई जिससे उन्होंने शत्-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।