मसौढ़ी : मसौढ़ी में शनिवार को मुंशी प्रेमचंद जी के जन्मदिवस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मसौढ़ी के निर्देशन में सभी शिक्षक एवं शिक्षा सेवकों ने पुष्पांजली अर्पित कर याद किया। वही इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री रास बिहारी दुबे ने मुंशी प्रेमचंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अति संवेदनशील रचनाकार एवं ग्रामीण चरित्र को चित्रण कर समजिकमुद्दो पर उपन्यास तथा कहानियां लेखन कर समाज सुधारक के रुप में हमेशा याद किए जायेंगे वही इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मसौढ़ी बीआरपी सविता कुमारी संकुल समन्वयक दीपक शर्मा प्रधानाध्यापक सुरेंद्र राय कौशल किशोर सिंह विजय रजक प्रमोद चौधरी महेश चौधरी सबा प्रवीण कलीम उद्दीन सहित सभी शिक्षकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।