20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक जब्त, धंधेबाज फरार

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली : सोमवार की शाम रजौली-गया पथ पर रजौली थाने के एकम्बा गांव के पास से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस को देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया।इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान एडिशनल एसएचओ कमलेश कुमार ने एकम्बा गांव के पास से प्लास्टिक के बोरे में देसी शराब लेकर जा रहे बाइक सवार को जांच के लिए रोका। लेकिन बाइक सवार धंधेबाज हीरो पैशियन प्रो बाइक व देसी शराब को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद एडिशनल एसएचओ ने देसी शराब व बाइक को जप्त कर थाना लाया। उन्होंने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए बाइक से धंधेबाज को चिन्हित किया जाएगा।
रजौली से पंकज कुमार आर्य की रिपोर्ट