मसौढ़ी : मसौढ़ी विधानसभा के रामजीवन मंडल के सरमा गांव में मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला के पदाधिकारी विजय यादव ने क्षेत्रीय लोगों को योग एवं प्राणायाम से होने वाले महत्वपूर्ण फायदे से अवगत कराया।सभी से आग्रह किया कि इस भागदौड़ भरी जीवन में स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के साथ घर पर ही कुछ समय निकाल योग-प्राणायाम का लाभ लें। और लोगों से करवाया जिसमें अशोक सिंह विजय यादव अरुण सिंह महंत जी वीरेंद्र सिंह ललन सिंह दरोगा एवं अन्य लोग शामिल होकर योग किया एवं भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित होकर अपना अपना विचार प्रकट किये। इस दौरान करें योग, रहें निरोग के तहत योग गुरु ने विभिन्न प्रकार का योग के बारे में जानकारी दी।