शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष के प्रयास से हरना बेला और खैरा खुर्द टीका केन्द्र पर 140 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
गोविंदपुर, नवादा-: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत भवनपुर पंचायत के हरनाबेला और खैरा खुर्द टीका केन्द्र पर विशेष टीका अभियान के तहत सोमवार को शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के कठीन प्रयास से लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर घर से बुला बुला कर 140 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। विशेष टीका अभियान के तहत शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के साथ शिक्षक सुरेश राम, ईश्वरी प्रसाद, अनंत कुमार सिंह, सेविका संगीता कुमारी, शिक्षासेवक दिनेश राय,तथा समाजसेवी दीपक कुमार, अशोक कुमार ने सहयोग करते हुए लोगों को टीका के प्रति प्रेरित कर टीका करण केन्द्र पर लाकर टीका लगवाने का काम किया गया।
एएनएम यशोदा कुमारी ने बताई कि आज शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष तथा अन्य शिक्षकों की सहयोग से 18 से 44 वर्ष उम्र वाले कुल 140 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया जिसमें हरनाबेला आंगनबाड़ी टीका केन्द्र पर 70 और खैरा खुर्द समुदायिक पुस्तकालय भवन में 70 टोटल 140 लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान बीडीओ कुंज बिहारी सिंह तथा सीडीपीओ शुशीला धाम ने टीका करन केन्द्र पर पहुंच कर जायजा लिया।
गोविंदपुर से कन्हाई चौधरी कि रिपोर्ट