वैक्सीनेशन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने मसौढी गरीब बस्तियों मे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी मसौढ़ी के तारेगना मुसहरी वार्ड 3 में गरीब लोगों को वैक्सीनेशन लेने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया गया और लोगों को करो ना टीकाकरण के बारे में समझाया गया वही इस जागरूकता अभियान प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन सिंह के अध्यक्षता में चलाया गया वही इस मौके पर जहानाबाद विधानसभा प्रभारी पलटन सिंह ने कहां की कार्यकर्ताओं को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की गई टीकाकरण को लेकर लोगों मे जो भ्रम है उसे दूर करें घर-घर जाएं। वैक्सीन के लाभ बताएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतियां लोगों में फैली हैं उन्हें दूर करें। जागरूकता अभियान में गरीब परिवारों को समझा कर वैक्सीनेशन कराने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि वैक्सीनेशन के बाद कोरोना का भय खत्म होगा। इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। लोगों ने कहां की वैक्सीनेशन करवाने से कोरोना को मात देने में पूरी तरह से कारगर है। वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव का माध्यम है। लोग अफवाह पर ध्यान न दें। जब भी मौका मिले तो स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। वहीं इस मौके पर जहानाबाद विधानसभा प्रभारी पलटन सिंह प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन सिंह वार्ड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश प्रभाकर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भोला कुमार ,मसौढ़ी पटना