कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में मुखिया व पंसस से सहयोग की अपील

नवादा
 जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली : कोरोना महामारी को नियंत्रित करने को लेकर रजौली प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों से सहयोग करने की अपील की गई है। बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को विभागीय पत्र के माध्यम से सूचित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी का प्रभाव समाज के हर तबके के लोगों पर पड़ा है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित है। ऐसे में इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से समान रुप से सहयोग लेना अति आवश्यक है। बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने सभी मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों से अपने-अपने पंचायतों के लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाने एवं कोरोना लक्षण वाले क्षेत्रों में कोरोना की जांच करवाने, संक्रमण वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराने, कोरोना वाले मरीज को सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग करने, गरीब एवं बेसहारा लोगों के खाने की व्यवस्था करने में सहयोग करने, कोविड-19 के टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को उत्प्रेरित करने की अपील की है। बीडीओ ने सभी मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों से कहा है कि इन कार्यों के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। इन गतिविधियों के संचालन में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग करेगी।
रजौली से पंकज कुमार आर्य की रिपोर्ट