शराब केस का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

नवादा
 जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली : शराब केस के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एएसआई काशीनाथ झा ने 10 अक्टूबर 20 को शराब केस के मामले में फरार चल रहे आरोपित जागो प्रसाद यादव के बेटे लालू प्रसाद यादव उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लालू प्रसाद यादव रजौली थाना क्षेत्र में देशी शराब का सप्लाई करने का धंधा करता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपित लालू प्रसाद यादव को जेल भेज दिया गया।
रजौली से पंकज कुमार आर्य की रिपोर्ट