शेखपुरा : पूर्व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवम जिले के जाने माने समाजसेवी सैयद मंसूर अहसन का बृहस्पतिवार के दिन निधन हो गया। वे नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत कटनी कोल गांव निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद खुर्शीद अहमद उर्फ गुड्डू के पिता थे। स्व अहमद लगभग 86 वर्ष आयु के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे विगत छह माह से बीमार चल रहे थे। सूत्रों ने बताया कि वे दो भाई थे। जिसमे एक भाई भारत छोड़कर अमेरिका चले गए। ऐसी स्थिति में घर में रह रहे माता पिता की देखरेख करने को लेकर उन्होंने वर्ष 1973 में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार , सुधीर महतो सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है ।