बैंक के कामकाज का समय में कटौती

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : कोरोना के बढ़ते संक्रमन को लेकर बैंक के कामकाज का समय में कटौती की गयी है। बैंक का सामान्य कामकाज सवेरे 10 बजे से अपराहन 02 बजे तक चलेगा। इस दौरान रुपयों की जमा निकासी के साथ दूसरे बैंक खाता में रुपया भेजने आदि का काम किया जायेगा। इस अवधि में बैंक द्वारा ऑफ़लाइन नया बैंक खाता नहीं खोला जायेगा। राज्य स्तर पर बैंक संघ के इस निर्णय की सूचना यहाँ पहुचने के बाद नए समय सारणी के अनुसार बैंक खोलने की तैयारी की जा रही है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना के बढ़ते संकट के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान बैंक में अधिक से अधिक ऑनलाइन काम पर ध्यान केन्द्रित किया जाना है। हलाकि इस दौरान एटीएम, नेट बैंकिंग आदि सुविधा चौबीसों घंटा चालू रखने का प्रयास किया जायेगा। गौरतलब है कि कोरोना के पिछले लहर और पूरे देश में लॉकडाउन लगे रहने के बाद भी बैंक लगातार अपने कार्यावधि में खुले रहे। लेकिन इस बार के लहर के घटक कहर के कारण बैंक कर्मियों ने यह निर्णय लिया है।