जनादेश न्यूज़ जमुई झाझा (अशोक कुमार साव) दिनांक 24/11/ 2019 दिन रविवार दोपहर 3:00 बजे लोजपा पार्टी के पार्टी के 20 वा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी इस बैठक को प्रभारी अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में आदर्श मध्य विद्यालय झाझा मे की गई भाजपा दलित सेना नगर अध्यक्ष अरविंद पासवान ने मंच का संचालन किया तथा मुख्य अतिथि बिहार के प्रभारी मंत्री संजय सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया की 28/11/2019 को पटना के गांधी सभागार में नवनियुक्त लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग चिराग पासवान के द्वारा लोजपा के 20 वा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। संजय सिंह जी ने बताया आने वाले दिनों में चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बनने वाले हैं और लोजपा धीरे धीरे पूरे देश में अपनी पार्टी को मजबूत एवं इसका विस्तार करेगी,उन्होनें बताया की जमुई के कार्यकर्ताओं में उनके भाषण को सुनने का जोश है और काफी संख्या में कार्यकर्ता पटना जाने को बेताब हैं।उन्होनें कहा में दो साल से यहां का प्रभारी हूँ जितना काम जमुई जिले में दिखता है कहीं नहीं दिखता।आने बाले दिनों में वो केंद्र में मंत्री भी बनेंगे और जमुई का विकास और तीव्र गति से होगा ।जल्दी ही लोजपा पूरे देश में चुनाव लड़ेगी हमें मणिपुर में सफलता भी मिली है। वहीं इस बैठक में लोजपा पार्टी से जुड़े लोजपा जिला अध्यक्ष रुबेल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दलित सेना प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्र बोस, चंदन सिंह, राहुल रंजन, हरिराम रावत, श्यामसुंदर पासवान ,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ताती, उदय पासवान ,नगर अध्यक्ष प्रमोद राम, सुजीत माथुरी, फुलेश्वर यादव ,प्रभात साव, प्रभाकर बरनवाल ,परमेश्वर यादव ,राकेश यादव, हेमंत श्रीवास्तव, नसीम अहमद ,प्रमोद राव एवं सुखदेव यादव आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं हजारों की तादात में पटना जाने के लिए संकल्प लिया