चेवाडा : स्थानीय प्रखंड अन्तर्गत करंडे थाना पुलिस ने सोमवार को जमुई और लखीसराय जिला के सीमांकन क्षेत्र स्थित खोइया नदी के किनारे संचालित शराब निर्माण के तीन भ ठठी को पुलिस ने ध्वस्त कर दी। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से चार सौ किलो जावा गुड बरामद किया गया। बरामद जावा गुड को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर कारोबारी निकल भागने में सफल हो गया। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे सुनसान जगह पर कारोबारियों द्वारा देशी शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। इस दौरान लगभग सत्तर टीना और प्लास्टिक गैलन में सड रहे जावा गुड बरामद करने के बाद उसे विनष्ट कर दिया गया। कारोबारियों की पहचान पुलिस करने में जुट गई है।