अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं सतर्कता समिति की बैठक

नालंदा
 जनादेश न्यूज़ नालंदा
आज हरदेव भवन सभागार में अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं सतर्कता समिति की बैठक आहूत की गई।
इस अधिनियम के तहत वर्तमान में जिला के 32 लोगों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।सभी लोगों को अगस्त माह तक के पेंशन का भुगतान किया जा चुका है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस अधिनियम के अंतर्गत निहित प्रावधान के अनुरूप विभिन्न थानों में दर्ज वाद के तहत 97 पीड़ित व्यक्तियों को देय मुआवजे की राशि का भुगतान किया गया है। सभी सदस्यों को लाभुकों की सूची उप्लब्ध कराई गई है।
मुआवजा भुगतान से संबंधित किसी भी लंबित मामले में त्वरित कार्रवाई कर भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
आवंटन की आवश्यकता के अनुरूप विभाग को अधियाचना भेजने का निदेश दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक,समिति के सदस्य के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,उप निर्वाचन पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता अजय सम्राट, नालंदा/हरनौत/अस्थावां के विधायकगण के प्रतिनिधि, अनुसूचित जाति थाना प्रभारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।