बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तीन चरणों में हुए। वहीं नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और चुनाव मुख्य रूप से दो गठबंधन: बीजेपी- जेडीयू के NDA और RJD-कांग्रेस के ‘महागठबंधन’ के बीच है। वहीं रिपब्लिक भारत और जन की बात के एग्जिट पोल में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते हुए दिख रही है। बता दें, एग्जिट पोल में RJD सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
आपको बता दें, इस बार बिहार में JDU-बीजेपी-VIP-HAM ने एक साथ चुनाव लड़ा है। जिसका मुकाबला महागठबंधन के RJD-कांग्रेस-लेफ्ट पार्टी से है।
रिपब्लिक भारत और जन की बात के एग्जिट पोल में NDA को 91 से 117 सीटें दी गई हैं। वहीं महागठबंधन को 118 से 138 सीटें दी गईं हैं। साथ ही LJP को 5 से 8 सीटें और अन्य पार्टियों को 3 से 6 सीटें दी गईं हैं।
किसको कितनी सीटें-
NDA: 91 से 117 सीट महागठबंधन: 118 से 138 सीट LJP: 5 से 8 सीट अन्य: 3 से 6 सीट
वहीं अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो इस बार एग्जिट पोल में RJD सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महागठबंधन को 40-43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं NDA को 37-39 प्रकिशत वोट मिल सकता है। LJP की बात करें तो एग्जिट पोल में उन्हें 7-9 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य दलों को 8-11 प्रतिशत वोट मिल सकता है।
किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट शेयर ?
वहीं पार्टी की बात करें तो RJD (24-26%), कांग्रेस (8-9%), लेफ्ट (6.5 -8%), BJP (18-20%), JDU (15 -16%), HAM (1.5-2%), VIP (2%)
NDA: 37-39% महागठबंधन: 40-43% LJP: 7-9% अन्य :8-11%